मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा के निर्देशन में चल रहे जुआ-सट्टा विरोधी अभियान में जानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा सिवालखास निवासी शादाब पुत्र गुलफाम को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पेन, चार सट्टे की पर्चियां, एक पर्ची पैड और 320 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 511/25 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई की गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सट्टा-जुआ जैसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

