मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के डूंगर गांव में ग्राम प्रधान आशा सांगवान और पूर्व जीएसटी कमिश्नर वीर सिंह तथा हिंदू महासंघ के विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम शर्मा के नेतृत्व में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब, असहाय, विधवाओं और दिव्यांगजनों सहित जरूरतमंद लोगों को 150 कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम में डूंगर गांव के मूल निवासी एवं सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर वीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण आंचल में अपार प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, जरूरत केवल उन्हें पहचानने और निखारने की है। इसके लिए अभिभावकों का जागरूक होना भी जरूरी है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि गांव के ही परिवेश में शिक्षा ग्रहण कर बिना किसी कोचिंग के पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की और आयकर विभाग में 30 वर्ष तक सेवा दी। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार सहित पांच राज्यों में सरकार के सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।हिंदू महासंघ के विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल संविधान और राष्ट्रीय ध्वज का पर्व नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का संकल्प लेने का दिन है। ऐसे सेवा कार्य सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सर्वोपरि कार्य है और उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी। आयोजन के दौरान पूरे गांव में सेवा और सहयोग का सकारात्मक माहौल बना रहा, जिसे ग्रामीणों ने सराहनीय और अनुकरणीय बताया।इस मौके पर पूर्व प्रधान रामकुमार, मुकेश वर्मा, संगीता तेवतिया, अभिनेश मलिक, नरेंद्र सिंह, बबलू, अजीत बाबा, बिट्टू, बाबूराम, सतेंद्र, महेंद्रय, मिटन लाल, संजय बावरा, मोहित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

