मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ: बागपत रोड स्थित पांचली स्टेप टू सक्सेस स्कूल में पांच दिवसीय क्लस्टर खो खो प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए एएसपी अंतरिक्ष जैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी हार जीत के लिए नहीं खेल भावना की दृष्टि से खेल को अंजाम तक पहुंचाए। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने खिलाड़ियों के अभिभावकों को आव्हान करते हुए कहा कि बच्चों में उसकी रुचि देख कर ही प्रतिभाग कराए। बच्चों में उनका एटिट्यूड ही उनको खेल के शिखर तक पहुंचा सकता है। इससे पूर्व एएसपी अंतरिक्ष जैन ने मां सरस्वती के समुख दीप प्रज्वलन कर मशाल जला कर मैच शुरू कराए।स्टेप टू सक्सेस कॉलेज में हो रही क्लस्टर खो खो प्रतियोगिता में करीब नब्बे सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने पहले मार्च पास्ट किया।

इस क्लस्टर खो खो प्रतियोगिता में सीबीएसई द्वारा निर्धारित नियमों के तहत मैच आयोजित किए जा रहे हैं।कॉलेज के प्रबंधन व अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर अंतराष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी सुश्री नेहा कश्यप, अंतरराष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी व स्वर्ण पदक विजेता गुलवीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर संजय बंसल, चेयरपर्सन अंशु बंसल,ग्रुप डायरेक्टर पीके वशिष्ठ,कालेज की प्रधानाचार्य शालीनी राय,मीडिया प्रभारी,सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

