मेरठ संवाददाता
परीक्षितगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागवाला वन ब्लाक में ब्लाक प्रमख ब्रहम सिंह, वन क्षेत्रा धिकारी विनोद कुमार संजवाण ने पौधा रोपण किया।वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार संजवाण ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में दो वृक्ष अवश्य लगाये जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। बागवाला के जंगल में ब्लाक वन में शीशम, अर्जुन, नीम, तुन आदि के २०० पौधे रोपित किए गए है। तथा देखभाल करने के लिए प्रेरित भी किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन रक्षक राजेश कुमार ने की। इस मौके पर वन दरोगा आकाश, वन रक्षक दिनेश, देवेंद्र गंगवार, प्रधान प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

