मेरठ संवाददाता
मेरठ।भारतीय मतदाता संघ के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कककेपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम और मां गंगा दशहरा इस दिन गंगे मैय्या ने धरती पर भगवान शिव की जटाओं से राजा भागीरथ के तप से धरती पर अवतरित हुई आज ही के दिन परम पूज्यनीय नित्य वंदनीय हिन्दू ह्रदय सम्राट पखर राष्ट्रवादी अन्त विभूषित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गौरखनाथ पीठ गोरखपुर के पीठाधीश्वर परम पूज्यनीय योगी आदित्यनाथ महाराज का 53 वां जन्मदिन है इसी उपलक्ष्य में 53 छायादार एवं फलदार वृक्षों का वितरण एवं 53 गंगाजल की शीशी जो प्रयागराज कुंभ के त्रिवेणी संगम घाट से लायीं गई है वितरित की गई और 53 संतों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया

जिसमें बतौर मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा मुख्यातिथि मनिंदर पाल सिंह कार्यक्रम के आयोजन एवं संयोजक भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सुशासन और विकास की रफ्तार को बढ़ाया है अब उत्तर प्रदेश में भयमुक्त होकर व्यापारी वर्ग देश और विदेश के अन्य भागों से आकर व्यापार कर रहा है युवाओं को रोजगार और किसानों की आय पहले से अधिक हुयी है महिलाओं की सुरक्षा प्रगाढ़ हुयी है खिलाड़ीयों का मनोबल बढ़ा है हर वर्ग खुशहाल हैं अपराधी या जेल में हैं या प्रदेश के बहार है या यूपी पुलिस ने मार गिराए हैं उत्तर प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है मुख्यातिथि ने मनिंदर पाल सिंह ने कहा योगी जी सेवा सर्मपण और सुशासन की मिसाल है मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने आने वाले समय में योगी जी को भारत भावी प्रधानमंत्री बताया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना, प्रदीप शर्मा,गौतम चौधरी,पवन शर्मा, संदीप प्रधान, गौरव प्रधान, हिमांशु त्यागी, रामकुमार त्यागी, जितेन्द्र गोस्वामी, सुमित बाल्मीकि,योगेश गोस्वामी, वेदप्रकाश गोस्वामी, सुरेश रूहेला, हिमांशु त्यागी, देवेन्द्र गोस्वामी, बिजेंद्र गिरी, हरेंद्र त्यागी,लीलू आदि मौजूद रहे।

