मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
सरधना (मेरठ)। बुधवार को विकास खण्ड सरधना परिसर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण किया गया इस दौरान सुपरवाइजर मालती रानी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम के अंतर्गत एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण प्रदेश भर में किया जाएगा इस वहीं ब्लॉक कॉर्डिनेटर राशिद ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना हैं तो पेड़ पौधें लगाना अति आवश्यक हैं उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधें हमें फल और छाया देते हैं वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधि मिलती हैं इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री बेबी शर्मा रिचा शर्मा सविता बबलू आदि का सहयोग रहा

