मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। स्थानीय कस्बा निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।स्थानीय कस्बा निवासी एक युवती को कस्बे के ही हाशिम पुत्र जहीरूद्दीन ने शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया।घटना की शिकायत युवती ने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने युवती की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।युवती ने क्षेत्राधिकारी सरधना संजय जायसवाल को घटना की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस उपाधीक्षक संजय जायसवाल के आदेश पर थाना पुलिस ने युवती का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हाशिम पुत्र जहीरूद्दीन निवासी जानी खुर्द को चौबीस घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं।

