मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।बुधवार को मेरठ के गुमी गावं में एक बैठक कविंद्र पहलवान के संयोजन में पथिक सेना के कार्यकर्ताओं की हुई। अपने संबोधन में पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि हमारे पूर्वज गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जी जयंती आगामी 26 अगस्त की है। उसे सफल बनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में चौधरी चरण सिंह पार्क में शामिल हों। मुखिया गुर्जर ने बताया कि पिछले कई महीनों से हमने प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जी प्रतिमा मेरठ के किसी भी प्रमुख चौक चौराहे पर स्थापित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इनकी तरफ से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है। अब हमने जयंती समारोह आयोजित करने अनुमति मांगी है, परंतु अभी तक कमिश्नरी पार्क की अनुमति नहीं दी गई है। हम ऐलान करते हैं कि यदि प्रशासन साजिश के जयंती समारोह की अनुमति नहीं दी गई तो भी गुर्जर समाज हर हाल में जोर शोर से सम्राट भोज की जयंती मनाई जायेगी। बैठक में डॉ संदीप गुर्जर, नीरज नागर, मोनू गुर्जर, निखिल त्यागी, फिरोज चौहान, भोपाल सिंह, जितेश गुर्जर आदि शामिल थे।

