मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ ।शिव रात्री के पर्व के चलते थानाध्यक्ष ने गांव नारंगपुर आसिफाबाद स्थित प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था परखी।२३ जुलाई को शिव रात्री के पर्व पर हरिद्वारा से जल लाकर शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषक किया जाएगा। जिसके लिए शासन प्रशासन मुस्तैद बना हुआ है। और कावंडियों की सुविधा का हर तरह से ध्यान रखा जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने गांव आसिफाबाद स्थित प्राचीन झारंखड़ी मंदिर व अन्नापूर्ण मंदिर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान झारंखड़ी शिव मंदिर किनारे बह रही मध्य गंग नहर में बैरिकेडिंग अधुरी देख नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्ण से बैरिकेडिग कराई जाए व किसी को भी स्नान नहीं करने दिया जाए। साथ ही असामजिक व शाररती तत्वों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। झारखंडी शिव मंदिर सुधार समिति के पदधिकारियों ने बताया झारंखड़ी मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में भक्त बाबा भोले नाथ का हरिद्वार से जल लाकर जलाभिषेक करते है। दूसरी और अन्नापूर्ण मंदिर के महंत खीम गिरि महराज से जानकारी ली।इस दौरान प्रधान गुल्लू गिरि, राजनीश भाटी, राजा राम नागर, दीमाग सिंह, संजीव धामा, प्रवीण शर्मा, आदि मौजूद रहे।

