किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने एसडीएम सरधना को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।क्षेत्र के झटकरी, भमोरी और महादेव गांवों की सीमाओं पर घूम रहे एक आवारा बिजार (जंगली पशु) से किसानों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। बिजार की वजह से किसान खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं और अपनी जान बचाने के लिए खेत छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हैं।किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला संगठन मंत्री मेरठ अमित चौधरी छबड़िया के नेतृत्व में किसानों ने इस गंभीर समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी सरधना को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बिजार पिछले काफी समय से महर्षि दयानंद विद्या कन्या गुरुकुल के आसपास तथा झटकरी, भमोरी और महादेव की सीमा पर घूम रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।किसानों ने बताया कि इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मेरठ संदीप शर्मा से शिकायत की गई थी, जिस पर सीवीओ सरधना एवं बीडीओ सरधना द्वारा मौके पर एक टीम भेजी गई। लेकिन टीम भी बिजार को देखकर भयभीत हो गई और वन विभाग की सहायता से गन द्वारा दवा देकर पकड़ने की सलाह दी गई।इसके बाद किसान यूनियन के जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया ने वन रेंजर सरधना से टेलीफोन पर संपर्क किया, लेकिन वन रेंजर द्वारा गन उपलब्ध न होने की बात कहकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया गया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि किसी भी अप्रिय घटना से पहले तत्काल प्रभाव से गन की व्यवस्था कराकर बिजार को पकड़ा जाए और उसे गौशाला में भिजवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस मौके पर अभिलाष करनावल, गोलू करनावल, जगमाल पाल (ग्राम अध्यक्ष महादेव), अंसुल त्यागी (ब्लॉक उपाध्यक्ष सरधना), राजन कुमार, बंटी छबड़िया, सहनदर चौधरी, बिट्टू, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार (नगर सचिव सरधना), अतुल त्यागी (तहसील सचिव सरधना), पप्पू चौधरी, मनीष, मनु, सचिन सोम, लकी, कपिल, श्रीपाल, सोनू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

