शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़।परीक्षितगढ़ जीडीएम पब्लिक स्कूल खटकी में बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमो के साथ मेले का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने भोजन संग्रह के साथ- साथ विभिन्न तरह के खेलों का भी जैसे-निशाने-बाजी, पानी में सिक्का, रिंग फेंक, भाग्य आजमाओ आदि का लुत्फ उठाया। सभी ने बाल दिवस पर खूब आनंद लिया। इस अवसर पर चेयर मैन प्रमोद शर्मा जी ने बच्चों के कार्य को सराहा। मैनेजर मयंक वशिष्ठ ने बच्चो को बाल दिवस की बधाई दी। प्रधानाचार्या शिवांगी शर्मा बच्चों के कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर हिमांशी शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

