मृतक के परिजनो ने जताई हत्या की आशंका
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: बुधवार को जानी से अपने गांव कुराली पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।घटना में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।क्षेत्र के गांव कुराली निवासी बयालीस वर्षीय सतीश चौहान पुत्र महिपाल चौहान आज घरेलू काम से जानी आया था। सतीश अपना काम निपटाकर जानी से पैदल ही घर जा रहा था।सतीश जैसे ही जीत फार्म हाउस के पास रजवाहा पटरी पर पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।अज्ञात वाहन की टक्कर से सतीश की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनो ने घटना में हत्या की आशंका जताई है।वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।गौरतलब हैं कि गत पंद्रह जून को सतीश के पिता महिपाल की भी मौत हो गई थी।थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार सिंह राठौर ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सतीश की मौत हुई है।घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

