मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ ।रविवार की रात्रि करीब दस बजे सिवाल खास चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग पर मृतक पशुओं के खत्ते पर गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के आला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की ।रविवार की रात्रि करीब दस बजे कुछ राहगीर मुरादनगर की और चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग से होते हुए जानी की और जा रहे थे। राहगीरों को कुत्ते गोवंश के अवशेष लेकर नोचते हुए दिखाई दिए। तो राहगीरों ने रुककर देखा कि वहां कई गौवंश के सिर भी पड़े हुए है और राहगीरों ने हिंदू संगठनों के लोगों को सूचना दे दी चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग सिवाल खास पुल के पास गौवंश के अवशेष पड़े हैं सूचना पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनो के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच जमकर हंगामा किया।इसी बीच गोवंश के अवशेष की जानकारी पर पहुंचे लोगों की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हिन्दू संगठन के लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बता दे की जहां पर हिंदू संगठन अवशेष मिलने पर हंगामा कर रहे थे वहां पर मृतक पशुओं का खत्ते है। वहां पर मृतक पशु को गेरा जाता है लेकिन हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जनपद के वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे तो सूचना मिलते ही सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे ।और घटनास्थल का निरीक्षण किया । और बताया कि सिवाल गंग नहर पुल के पास मृतक पशुओं का खत्ते है । और यहां पर बीमारी से मारने वाले मृतक पशुओं के अवशेष डाले जाते हैं। और अगर गोकेशी जैसी कोई घटना हुई है तो जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। और हिंदू संगठन के गौरव शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा ने सिवालखास गंग नहर पर से मृतक पशुओं का खत्ते को हटवाने को कहा और एक लिखित तहरीर जानी थाना प्रभारी महेश कुमार राठौर को दी है और कहा है कि मृतक पशुओं के खत्ते के अवशेषों को जल्द से जल्द यहां से हटाया जाए इसके बाद हिंदू संगठनों के अभिषेक चौहान,अनुज बजरंगी ,हरशरण,प्रमोद कुमार,रवि शर्मा,अंकित चौहान, बृजमोहन शर्मा,दीपक शर्मा, पवन कुमार आदि वहां से हंगामा कर कर वापस लौटे।

