मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ’’जरा याद करो कुर्बानी’’ विषय पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से पधारे एक दर्जन से अधिक विख्यात कवियो एवं साहित्यकारो ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार रचनाऐं सुनाकर सभी की आँखो को नम कर दिया। इसके साथ संस्थान की ओर से सभी कवियो के साथ ही शहीदो के परिजनो को पटका, पगडी, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित ’’जरा याद करो कुर्बानी’’ विराट कवि सम्मेलन का शुभारम्भ संस्थापक अध्यश श्री सुधीर गिरि,प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उदयगिरि, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, आदि ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।विराट कवि सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए युवा कवि सफर अमरोही ने कहा कि ए जिन्दगी तेरा हर इम्तिहान कबूल है, मैं जुनून से जीता हूँ, यही मेरा उसूल है।’’ओज के विख्यात कवि एवं कार्यक्रम संचालक डॉ0 राहुल अवस्थी ने कहा कि ख्याले इश्क जम्मू की सुगढ जागीर जैसा है, जिगर का दर्द पर झेलम नदी के नीर जैसा है।हमारा कारगिल सा दिल, तुम्हारा दिल कराची सा, हमारा प्यार भारत पाक में कश्मीर जैसा है।सुनाकर खूब बाहवाही लूटी। विख्यात कवियत्री डॉ0 मधु चतुर्वेदी ने कारगिल शहीद विजयन्त थापर पर पढा किलौटकर आऊंगा यह सोचकर हू चला, पर सफर तो सफर राह मत देखना।आ सका तो मिलूंगा दोबारा तुम्हे, पर मिलन के सपन आह मत देखना। सुनाकर सभी की आँखे नम कर दी।कार्यक्रम अध्यश कवि यतेन्द्र कटारिया ने पढा कि समक्ष लक्ष्य एक था, अनेक विघ्न भी, रुके डरे थमे नही माँ भारती के लाल सभी।पहाड़ फाड वह बढे, मगेन्द्र से दहाडते, समुन्द्र तुल्य झूमते, कुविघ्न राशि ताडते। सुनाकर तालिया बटोरी।वरिष्ठ कवियत्री डॉ0 शशि त्यागी ने पढा यू आँसू ना बहा मैने कुर्बानी दी है, देश के चैनो अमन शीश निशानी दी है। सुनाकर सभी की आंखे नम कर दी।हर्ष अमरोही ने कहा कि शाम ओ गम में दिल लगाने का बहाना सीखिये, जिन्दगी हसने ना दे,तो मुस्कुराना सीखिये।’’ सुनाकर समा बांध दिया।इस अवसर पर कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डॉ0 पीयूष पाण्डेय, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 राजवर्धन, डॉ0 योगेश्वर शर्मा, डॉ0 नीतू पंवार, नसीम अहमद, डॉ0 संजीव भट्, एम0ए0 चौधरी, एच0आर0 हेड कुलदीप, मार्केटिंग हेड तरूण कम्बोज, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, निदेशक वित्त युवराज सिंह, दशमीत बग्गा, डॉ0 तेजपाल सिंह, डॉ0 आशुतोष सिंह, डॉ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ0 अश्विन सक्सेना, डॉ0 एस0एन0 साहू, डॉ0 ओमप्रकाश गोसाई, डॉ0 रामकुमार, डॉ0 मोहित शर्मा डॉ0 अनिल जायसवाल, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, डॉ0 अंजलि भारद्वाज, डॉ0 विकास पाण्डेय, डॉ0 सुमन, डॉ0 राम गुप्ता, डॉ0 स्नेहलता डॉ0 आरती गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

