पीड़ित परिवारों को पचास पचास लाख की प्रदेश सरकार दे मुआवजा ,सपा विधायक शाहिद मंजूर
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/जानी खुर्द ।सिवालखास कस्बे में पूर्व पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद तीनों बच्चों के शव मिले थे।घटना पे पीड़ित परिवार लगातार हत्या का आरोप लगाकर घटना के खुलासे की मांग कर रहे है।आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सिवाल खास पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण किया।इसके बाद प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवारों से मिला।पीड़ित परिवारों ने सपा प्रतिनिधि मंडल के सामने न्याय दिलाने की मांग की और परिवारों को आर्थिक सहायता की भी मांग की।प्रदेश के पूर्व मंत्री व सपा विधायक शाहिद मंजूर,विधायक अतुल प्रधान,विधायक रफीक अंसारी,विधायक प्रत्याशी नदीम चौहान,जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी,पूर्व मंत्री फारुख हसन,पूर्व विधायक प्रभुदयाल बाल्मीकि, तसव्वर अली सभासद आतिफ, निसार राणा,अंकित शर्मा आदि ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों को पचास पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश सरकार पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाकर दोषियों की शीघ गिरफ्तारी की भी मांग की।

