मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/सरूरपुर।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खिवाई में मतदाता सूची से नाम कटने और नई वोट न बनने की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर समाजवादी पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार PDA एवं अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर सपा नेता और कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए।सपा नेता पंडित बब्लू मौके पर पहुंचे और पटवारी, एसडीएम एवं बीएलओ से बातचीत कर स्पष्ट शब्दों में कहा कि खिवाई में कोई भी पात्र नागरिक वोट बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नई वोट बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जाए और मतदाता के पास उपलब्ध किसी भी वैध दस्तावेज के आधार पर वोट दर्ज की जाए।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में सीधे-साधे लोगों, महिलाओं और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को जानबूझकर गुमराह किया जा रहा है और इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है, ताकि उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के मूल अधिकारों का खुला उल्लंघन है।नेताओं ने चुनाव आयोग से इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि वोट प्रक्रिया में शामिल सुपरवाइजर, पटवारी और बीएलओ के कार्यों में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन शुरू करेगी।सपा नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि अब सिवालखास विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी नया या पुराना मतदाता अपने वोट के अधिकार से वंचित न हो। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने गांव, कस्बे और परिवार की वोटों की नियमित जांच करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत पार्टी नेतृत्व को दें।

