मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/जानी खुर्द। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को भव्य एकता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भोला झाल से प्रारंभ होकर जानी ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुई। जानी ब्लॉक पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी की गई यात्रा के दौरान सिसोला खुर्द गांव में ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जसवंत सैनी रहे। कैबिनेट मंत्री जसवंत सैनी व पूर्व प्रत्याशी सिवालखास विधानसभा मनिंदर पाल व भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किए, वे सदा प्रेरणादायक रहेंगे। यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा मेरठ जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल, जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, भाजपा नेता जितेंद्र चिकारा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल, आदेश फौजी, योगेंद्र कुसैडी, जानी ब्लॉक मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, भाजपा नेता संजय चौधरी,भाजपा नेता अंकुर, पंकज पूठ, और महेश सांगवान डिम्पल प्रधान, रामधन ,चौधरी नरेंद्र, सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

