मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानीखुर्द भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मेरठ इकाई ने मवाना तहसील की समीक्षा के लिए भोला झाल पर एक पंचायत आयोजित की गई।पंचायत की अध्यक्षता सतबीर सिंह और मेजर चिंदौड़ी के संचालन में की गई। तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी ने पंचायत का संचालन किया।मुख्य समीक्षा बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी मुख्य वक्ता रहे। समीक्षा बैठक में मेरठ में कमिश्नरी घेराव और ट्रैक्टर तिरंगा मार्च की समीक्षा और रूपरेखा पर चर्चा आयोजित की गई ।जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी से एकजुट होकर किसान शोषण के विरुद्ध आगामी 11 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा मार्च में अधिक से अधिक किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल हो।जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि इस किसान संघर्ष रैली में अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में शामिल होने का आव्हान किया ।उन्होंने स्मार्ट मीटर को किसान विरोधी नीति बताते हुए किसान की सभी समस्याओं पर चर्चा करते हुए जानकारी दी। तहसील में भ्रष्टाचार , गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य आदि 150 समस्याओं के समाधान पर आंदोलन करने का आव्हान किया इस दौरान पप्पू भदौड़ा ने सभी संगठित होने का आव्हान किया, बबलू ने सभी युवाओं से आंदोलन में प्रतिभाग करने का आव्हान किया।हर्ष चहल ने सभी से एकजुट होकर संघर्ष अनुशासन में रहकर करने का आव्हान किया। इस दौरान भोला झाल समीक्षा में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सतबीर, पप्पू, मोनू, शैलेश गुर्जर, भोपाल, मेजर चिंदौड़ी, प्रमोद, लोकेंद्र, चिंकू, नवीन, सुनील, सत्येंद्र पुनिया, विनोद, हरीश, डीके आदि मौजूद रहे

