शौहिद सैफी परीक्षितगढ़ संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़। गांव अगवानपुर में रविवार की देर रात करीब दो बजे घर में लटके विद्युत तार की चेपट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। अल सुबह सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात ने परिजनों से जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पुत्र ने थाने में हादसे की तहरीर दी है।क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी धनीराम पुत्र जीराम उम्र ७५ वर्षीय ने अपनी कृषि की भूमि ठेके पर दे रेखी है। रविवार की रात करीब दो बजे पत्नी चंद्रवती घर में लटके विद्युत तार की चपेट में आ गई। पति धनीराम ने पत्नी को तो बचा लिया लेकिन वह खुद करंट की चपेट में आकार झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अलसुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह व थाना प्रभारी सुदीश कुमार सिरोही मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक धनीराम के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के बड़ा पुत्र मूलचंद ने थाने में करंट लगने से पिता की मौत की तहरीर दी है।मृतक की मौत से पत्नी चंद्रवती व उसके पुत्र मूलचंद, ब्रहमपाल, धर्मपाल ओमपाल दिल्ली में परिवार सहित रहते है।

