oplus_2097152
सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना। तहसील दिवस के अवसर पर सरधना तहसील परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान सरधना के एसडीएम उदित नारायण सिंह एवं सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम उदित नारायण सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहीं सीओ आशुतोष कुमार ने पुलिस से जुड़े मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे फरियादियों ने राहत की सांस ली।इस अवसर पर तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

