मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।मोहल्ला कमरा नवाबान स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में ओथ टेकिंग सेरेमनी (शपथ ग्रहण समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शमा ने किया तथा इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक मुदस्सिर राणा ने की।इस अवसर पर स्कूल में अनुशासन समिति का गठन किया गया। समारोह में चयनित छात्रों को उनके उत्तरदायित्वों की शपथ दिलाई गई। हेड बॉय आहद और हेड गर्ल सोफिया को अनुशासन बनाए रखने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं वाइज हेड बॉय शाद और वाइज हेड गर्ल आरिफा को सहायक भूमिका में नियुक्त किया गया।प्रबंधक मुदस्सिर राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह शपथ केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे घर, समाज और जीवन के हर क्षेत्र में आत्मसात करना चाहिए। अनुशासन ही जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाता है।”फरहान और आफिया को विद्यालय के कुल कप्तान (कैप्टन) नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त चारों हाउस के हाउस कैप्टन भी घोषित किए गए।येलो हाउस: सारा और जोयाग्रीन हाउस: अर्श और इफ्तारेड हाउस: अरीबा और जुनैदब्लू हाउस: अफीफा और शादसमारोह में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने-अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और अभिभावकों ने नव-नियुक्त छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं।

