मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ:पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी पद पर नियुक्त रवीश गुप्ता ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एनके मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।पदभार ग्रहण करते हुए नवनियुक्त प्रबन्ध निदेशक ने कहा की उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होनें कहा की केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वकांशी विद्युत योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी कियान्वयन सुनिश्चित किया जाऐगा जिससे उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उपभोक्ता सेवा तथा विद्युत वितरण व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एव आधुनिक बनाने, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा, राजस्व सुधार, लाईन लॉस मे कमी तथा शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जाऐगा।रवीश गुप्ता भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2012 बैच के अधिकारी हैं। उन्होनें पूर्व में संत कबीर नगर, सुलन्तानपुर एवं बस्ती मे जिलाधिकारी / कलेक्टर के रूप मे तथा मेरठ मे संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं बलरामपुर तथा अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाए दी हैं।

