सरधना संवाददाताएन एन 20 न्यूज
राष्ट्रीय व्यापार मंडल रजिस्टर सरधना द्वारा हर वर्ष की भांति एक शाम शहीदों के नाम प्रोग्राम का आयोजन रघुवीर सदन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सूर्य देव त्यागी ने की, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तोगी रहे। जिन्होंने प्रोग्राम का फीता काटकर उद्घाटन किया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विभा मौर्य, ने दीप प्रज्वलित किया। समारोह गौरव राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एसपी मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद प्रदीप चौधरी, राष्ट्रीय सचिव आदि रहे। अतिथि समाज सेवी पहलवान शरद त्यागी, आलोक जैन भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन राजीव जैन पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ सुनील त्यागी विशिष्ट अतिथि रहे। प्रोग्राम का संचालन संजीव गुप्ता और वीरेंद्र सैनी ने किया।

कार्यक्रम संयोजक मंगू प्रधान प्रदेश सचिव व विधानसभा प्रभारी सरधना व राष्ट्रीय व्यापार मंडल नगर सरधना समिति रही। इस मौके पर सरदार सुखवीर सिंह, डॉ ओम कुमार पुंडीर, डॉक्टर अरुण भारद्वाज, नवीन त्यागी, नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी, उमेश त्यागी, विनोद कश्यप, मनमोहन त्यागी, संतराम सैनी, शंकर सिंह, अंबुज प्रकाश, प्रमोद सक्सेना, वरुण कुमार, विकास पाल, जीशान कुरैशी, उमा त्यागी, पारुल सिरोही, श्वेता वर्मा, शालिनी सैनी, गुड्डी पाल, कुसुम सैनी, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

