मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना । शुक्रवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने चित्रों के माध्यम से मेजर ध्यानचंद के अद्भुत व्यक्तित्व को जीवंत कर दिया।शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय के मार्गदर्शन में कक्षा छह के छात्रों ने अपनी हिंदी की पाठ्यपुस्तक में शामिल मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा के अंश गोल से प्रेरणा लेकर आकर्षक चित्र बनाए। मानवी, युविका, सुशांत, शुभ सैनी, शिवम, अवनी, आदर्श और देव जैसे कई छात्रों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता से मेजर ध्यानचंद के जीवन और संघर्ष को कैनवास पर उकेरा। इसके अतिरिक्त, कक्षा आठ के राशि, काकुल और आदित्य ने भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सुंदर चित्र बनाए।इस मौके पर डॉ. आरसी पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद सिर्फ एक महान खिलाड़ी नहीं थे, बल्कि वह अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के प्रतीक थे। उनका जीवन हर बच्चे को लगन और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान, पीईटी मुकुल कुमार और मंजू दुबे की देखरेख में छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मराठी शिक्षक दीपक बाबूराव, कला शिक्षक कृष्ण कुमार, प्रतिभा कौशिक, डॉ. शिखा, पंकज दीक्षित, प्रदीप भारद्वाज, शिल्पा मेश्राम, नीतू सिंह, मो. सलमान, मानव माथुर और बादल कौशिक का विशेष योगदान रहा।

