मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।सिवालखास विधानसभा की ग्राम पंचायत कककेपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यातिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर अध्यक्षता निरंकार त्यागी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा,जिला संयोजक मनिंदर पाल सिंह मंच का संचालन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज चौहान वक्ता के रूप में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने एक राष्ट्र और एक चुनाव को लेकर विचार रखे मुख्यातिथि ने भाजपा की केन्द्र सरकार के एक राष्ट्र एक चुनाव के मिशन और विजन को किसानों के मध्य रखा कार्यक्रम के संयोजक मनिंदर पाल सिंह ने भी अपने संबोधित किया। इस दौरान संजय त्यागी, मुकेश शास्त्री, मनोज चौहान, राकेश त्यागी , अमरपाल प्रधान, आयुष चपराणा ,आदेश कसाना, कृष्णपाल फुगाट, प्रदीप शर्मा, वेदपाल गोस्वामी सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

