मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग गंग नहर पर सिवालखास पुल पर हरिद्वार से कावड़ ले जा रहे शिवभक्तों की सेवा करने के लिए भंडारा व स्वास्थ्य सेवा शिविर सिवालखास कस्बे के वासियों ने हर साल की तरह इस साल भी लगाया है । सिवालखास नगर पंचायत अध्यक्ष पतिपर्सन गुलजार चौहान ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिवालखास कस्बा वासियों के शिविर में पचास हजार रुपए नगद देकर सहयोग किया है। नगर पंचायत सिवालखास अध्यक्ष पतिपर्सन गुलजार चौहान ने कहा कि हम सभी को शिविर में सहयोग करना चाहिए। और धर्म से ऊपर उठकर एक दूसरे के प्रति काम करना चाहिए। यह सावन मास का महीना है हरिद्वार से शिवभक्ति पवित्र गंगा जल लेकर हमारे गंग नहर पटरी से भारी संख्या में गुजर रहे हैं और जिनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य बनता है ।और हम सभी को शिवभक्तों की सेवा करनी चाहिए और धर्म से ऊपर होकर सेवा सभी लोगों को करनी चाहिए और एक दूसरे के प्रति प्यार मोहब्बत दिखा कर मोहब्बत का पैगाम देना चाहिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पतिपर्सन गुलजार चौहान , नगर पंचायत पूर्व प्रत्याशी वकील चौहान, महमूद अली, जाहिद राणा, डॉ वकील, सोनू शर्मा, बृज गोपाल ठाकुर, मेंबर इस्लाम, आदि सम्मानित लोग शिविर में उपस्थित रहे।

