मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/सरूरपुर।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत हर्रा द्वारा स्वच्छता अभियान को और अधिक सशक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्र की शिक्षिका मदीना चौहान को नगर का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।नगर पंचायत हर्रा के अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मदीना चौहान नगर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने, नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों से जोड़ने तथा स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी। उनके माध्यम से स्कूलों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता संदेश को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।नगर पंचायत अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की नियुक्ति से नगर में स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में नगर पंचायत हर्रा बेहतर रैंकिंग प्राप्त करेगा।

