मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सपा वरिष्ठ नेता नदीम चौहान ने रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव से एक मुलाकात की और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के लोगों की परेशानियों के बारे में भी नदीम चौहान ने विस्तार से अखिलेश यादव को बताया और कहा की समाजवादी पार्टी एक-एक कार्यकर्ता सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में पीडीए संदेश को पहुंच रहे हैं। और लोगों को विस्तार से पीडीए का मतलब भी बता रहे हैं। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई और कहां की भाजपा सरकार सिवालखास विधानसभा के लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। और युवा मजदूर किसान इस सरकार से बहुत ही परेशान है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नदीम चौहान को आश्वासन दिया है कि 2027 में समाजवादी की सरकार बनेगी और किसान मजदूर नौजवानों को उनके ठाकुर हाक मिलेगा और महंगाई पर रोक लगेगी।

