अली संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। हरिद्वार से शिव भक्त जल लेकर पहुँचे मेरठ और लगाए जय श्रीराम के जयकारों वहीं कांवड़ियों की आस्था को देखते हुए अब्दुल्लापुर में मुस्लिम शिया समाज के लोगों ने हुसैनी चौक पर पहुँचने के बाद उनका स्वागत किया और कोल्ड ड्रिंक और शरबत की सबील लगातार उनका स्वागत किया।अब्दुल्लापुर हुसैनी चौक पर हर वर्ष अब्दुल्लापुर निवासी पूरन सिंह एक बड़ी कांवड़ लेकर आते हैं उसी का स्वागत शिया मुस्लिम समाज के लोगों ने हुसैनी चौक पर किया प्रबल इच्छा और शिव की भक्ति की शक्ति के साथ शिवभक्त सुबह से शाम तक मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। किसी मां के कंधे पर मन्नत की कांवड़ है जो अपने लाल को गोद में लिए पग-पग आगे बढ़ रही है तो कुछ बुजुर्ग किसी जवान की तरह पूरे जोश के साथ कांवड़ लेकर चल रहे हैं।युवाओं की टोली शिविरों में नाचते-गाते हुए शिव का गुणगान कर रही है। स्वागत करने में शिया समाज की तरफ़ से मोहम्मद आमिर नकवी, मेहंदी नकवी,शालू ज़ैदी, अब्बास अली नकवी, जैगम अली, रजा अहमद,वसीम अब्बास,रहबर नकवी,अमजद नकवी,कुमेल नकवी,अली जव्वाद नकवी,अफ़ज़ल अब्बास ,मंसूर अली नकवी,आदि लोगो ने स्वागत किया।

