मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानीखुर्द:बागपत से सांसद राजकुमार सांगवान शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग फटने के कारण शहीद हुए पस्तरा गांव के अग्निवीर ललित कुमार के परिवार को ढाढस बंधाने पहुंचे। सांसद राजकुमार सांगवान ने शहीद के पिता राजपाल सिंह को ढाढस बंधाते हुए कहा कि ललित कुमार पर देश को गर्व है। देश शहीद ललित कुमार का ही ऋणी नहीं बल्कि पूरे परिवार का सदियों तक ऋणी रहेगा।सांसद राजकुमार सांगवान ने शहीद ललित कुमार के पिता राजपाल सिंह को आश्वाशन दिया कि वह व्यक्तिगत ही नहीं देश प्रदेश की आवाम आपके इस दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। शहीद ललित के पिता राजपाल सिंह, मां सरोज देवी,भाई कुलदीप,भाई नितिन व बहन काजल का रोरोकर बुरा हाल है।सांसद ने परिवार के सभी सदस्यों से इस दुख की घड़ी में हमेशा साथ रहने का वायदा भी किया।

