मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़- । आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद सांसद नगीना आवास पर भाजपा पार्टी छोड़कर आए मोनू तोमर ने सैकडों लोगों के साथ मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए गांव दयालपुर निवासी मोनू तोमर, राहुल फफूंडा, कांग्रेस अंकित गुर्जर ग्राम प्रधान छतरी, मुन्ना जसाड़ा, हसीन उर्फ मुन् समाजवादी पार्टी यासर सैफी, कांग्रेस डॉ० वकील अहमद, उमर चंदौरा, शारूख बंटी, सन्नवर चौहान ग्राम प्रधान खरदौनी सैकड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद, जिला अध्यक्ष चरण सिंह ने आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सदस्यता ग्रहण करायी। इस दौरान ब्रजमोहन प्रदेश कोर कमेटी, अमित गुर्जर मंडल प्रभारी, ओम प्रकाश प्रदेश सचिव, संजीव पाल प्रदेश संगठन मंत्री, शाहवेज रिजवी, तेजवीर सिंह, सुनील, संजय बंसल, अरवि कुमार, मनमोहन आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी।इस दौरान मोनू तोमर ने कहा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। आजाद समाज पार्टी का जनाधर बढ़ रहा है।

