मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ बागपत हाइवे पर पूनिया फार्म हाउस के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार से दिन दहाड़े लूंट करने वाले बदमाश को चन्द घंटो में पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लुटे हुए मोबाइल बरामद किये।शुक्रवार को बागपत जनपद के थाना सिंघावली अहीर गांव सैंडभर निवासी गौरव कुमार पुत्र धर्मपाल अपनी बाइक से मेरठ जा रहा था।गौरव जैसे ही कुराली के पास पूनिया फार्म हाउस के पास मेरठ बागपत हाइवे पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए और उसके पास से करीब पचास हजार के सैमसंग के मोबाइल लूट लिए।गौरव ने लूट की घटना की तुरंत सूचना थाना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बिना समय गवाए दरोगा आलोक कुमार,दरोगा सूर्यप्रकाश यादव आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों का पीछा करते हुए जानी कलां के रास्ते पर पहुंचे।पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध को पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके पास से लुटे हुऐ मोबाइल बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद उमर पुत्र खुर्शीद आलम निवासी गली न 8 फतेहुल्लापुर रोड न्यू इस्लाम नगर थाना लोहिया नगर ने लूट की घटना स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपी लुटेरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरूकर शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

