मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को सिवाल खास से विधायक गुलाम मोहम्मद ने ढाई लाख का चैक सौंपते हुए पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खड़े रहने का प्रयास किया है।सिवाल खास से विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि हमारे नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में हम सब एक साथ हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा देश के किसान नौजवान के साथ खड़ी है।आज पंजाब की जनता कुदरत की मार झेल रही है। हमारेराष्ट्रीय लोकदल के विधायकगण जिम्मेदार साथी और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह हमारी एकजुटता का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना और उनके साथ खड़े रहना हमारी प्राथमिकता है। आइए हम सब मिलकर इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दें और उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।

