मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द ।सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के गांव अफजलपुर पावटी व सिंघावली में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने करीब दस दस लाख रुपए की लागत से दो सीसी रोड बनवाकर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। सिवालखास विधान सभा क्षेत्र से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। इसी क्रम में आज सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के गांव अफजलपुर पावटी व सिंघावली में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड द्वारा बनाई गई करीब दस दस लाख रुपए की लागत से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने अपनी विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया।आज इन दो दो सी सी रोड का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज राणा ने गांव के विकास के लिए विधायक निधि से कई काम और कराए जाए जिससे कि गांव के किसानों व ग्रामीणों को लाभ मिल सके।इस मौके पर प्रवीण चपराना, मोमीन, मासूम, गुलफाम, राहुल गुर्जर घाट,महराज, शहजाद, पूठ, राहुल, अजय घाट,मुजफ्फर प्रधान डॉक्टर शराफत ठेकेदार कलुआ , शेर सिंघावली, नफीस मुन्ना अशरफ मुखिया कुंवनजाकत अली, अखलाक प्रधान , तरीकत प्रधान , मुजम्मिल प्रधान,शहजाद पूठ आदि मौजूद रहे

