सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना।शनिवार को थाना सरधना क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान मिशन शक्ति टीम को एक बुजुर्ग महिला के घर से भटक जाने की सूचना मिली। बताया गया कि करीब 90 वर्षीय हसीना पत्नी शाहिदू, निवासी सराय मस्जिद के पास, रास्ता भटक गई थीं और कड़ाके की ठंड में परेशान हालत में इधर-उधर भटक रही थीं।सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को सुरक्षित पुलिस महिला हेल्पलाइन ले जाया गया। वहां उनकी समस्या सुनी गई और उन्हें जल्द परिजनों से मिलवाने का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति टीम की तत्परता से सूचना मिलने के महज आधे घंटे के भीतर ही महिला के परिजनों की तलाश कर ली गई। इसके बाद महिला को उनके पोते अल्तमश पुत्र राशिद, निवासी मोहल्ला पीरजादगान के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम की महिला उप निरीक्षक अंजो देवी, प्रतिभा सिंह, शिवा उपाध्याय, नितिन सारस्वत, आशा यादव शामिल रहीं। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

