Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जनपद मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के बहरामपुर खास में अवैध खनन की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। खनन माफियाओं ने युवक पर फावडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित सचिन कुमार पुत्र स्वर्गीय इंदर पाल सिंह, निवासी नंदपुरा ने बताया कि उसके गांव के पास बहरामपुर खास क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा लंबे समय से रोजाना अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी शिकायत उसने खनन विभाग के अधिकारी से की थी।शिकायत के बाद खनन अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचते ही खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि इसी दौरान खनन माफिया विकास शर्मा पुत्र नरेश शर्मा और अंकुर पुत्र नरेश शर्मा, निवासी बहरामपुर खास ने खनन अधिकारी के सामने ही सचिन कुमार पर फावडे से हमला कर दिया।पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गंदी गालियां दीं और हाथ में लिए फावड़े से जानलेवा वार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वे “रोजाना अवैध खनन करेंगे और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता”घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और उनसे उसकी जान-माल को खतरा बना हुआ है।पीड़ित ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

