मेरठ संवाददाता
मेरठ : शुक्रवार को भोला झाल नहर ने नहाने आए युवकों के कार का शीशा तोड़कर तीन मोबाइल व नगदी चोरी कर बदमाश फरार हो गए।घटना की पुलिस में तहरीर दी गई है। शुक्रवार को बिनौली क्षेत्र के तीन युवक अक्षय पुत्र मुकेश,शुभम पुत्र वेदप्रकाश व आशीष पुत्र तेजपाल अपनी कार से भोला झाल पर गंग नहर में नहाने आए थे।तीनों युवक अपने अपने फोन ,पैसे व कीमती समान कार में रखकर नहाने चले गये। नहर में नहाकर जब तीनों युवक कार पर पहुंचे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है।युवकों ने कार के अंदर झांककर देखा कि कार से तीनों के मोबाइल,हजारों रुपए व कीमती समान चोरी किया गया है।घटना की जानकारी पीड़ितों ने पुलिस में दी।पुलिस घटना की जांच कर कार्यवाही करने को कहा है।वही भोला झाल पर मोबाइल,पैसे व कीमती समान की चोरी की घटना आए दिन हो रही है।पुलिस पीड़ितों की न तो मुकदमा लिख रही न ही चोरी की घटना पर अकुंश लगा पा रही हैं।

