मेरठ संवाददाता
/जानी खुर्द:गुरुवार की रात्रि गंगनहर पटरी पर दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में ट्रक चालक की मौत और तीन व्यक्ति घायल हो गए। मीरपुर निवासी जाहिद पुत्र इस्लाम गुरुवार को गाजियाबाद से सरिया भर कर बिजनौर जा रहा था।

जाहिद जैसे ही मुरादनगर से गंगनहर पटरी होता हुआ चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग पर जानी क्षेत्र में पहुंचा सामने से रायपुर से गाजियाबाद जा रहे डस्ट से भरे ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई।घटना में जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई।घटना में दोनों ट्रकों में सवार तीन व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

