मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग नहर कावड़ पर शिव भक्त कावड़िया लेकर भारी संख्या में गुजर रहे हैं जिनकी सेवा करने के लिए आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण भंडारा शिविर आदि लगाकर शिव भक्तों की सेवा कर रहे हैं।इसी क्रम में सिवालखास विधानसभा पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान भी भोलो के सेवा में लव लश्कर के साथ चौधरी चरण सिंह कावड़ गंग नहर मार्ग पर पहुंचे।नदीम चौहान ने शिवभक्तों को फल, फ्रूटी आदि पदार्थ वितरित किया । सिवाल खास से पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा कि भारत देश सर्व धर्म की पहचान है। हम सभी लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और एक दूसरे का सहयोग करके एक दूसरे के त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। और कहा कि कुछ लोग व राजनीतिक पार्टी माहौल को बिगाड़ने के लिए राजनीति करते हैं। हिंदू मुस्लिम भाइयों को भड़काकर माहौल बिगड़ने का काम करते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता बहुत ही समझदार है वह कोई माहौल नहीं बिगड़ने नहीं देती । समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक एक नेता एक दूसरे के धर्म का सम्मान करता है। इस मौके पर आमिर, मोहसिन, खालिद, सलीम, वाहिद प्रमोद, अनीस, आदि मौजूद रहे।

