शौहिद सैफी संवाददाता
परीक्षितगढ़ – हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक पंद्रह दिवसीय बाबा ढाकपीर उर्स मेले के मुख्य अतिथि चेयरमैन ने विधिवित फीता काटकर उद्घाटन व बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर किया गया।मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान है ऐसे आयोजन से जहां मनोरंजन होता है वहीं भाईचारे की मिशाल कायम होती है। सभी लोग मेले में आपसी भाईचारे बनाए रखे और सौहर्द का परिचय दे ताकि मेला शांति पूर्वक चलता रहे। मेला में शांति बनाए रखना हमारा सबका कर्तव्य है।मेले में झूले चाट पकौड़ी,’ , खिलौने, सॉप्टी आदि की दुकाने लग गई है। पहले ही दिन मेले में रौनक नजर आने लगी है। इस बार झूलों को आर्कषक दिखाने के लिए रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया है। वहीं रंग बिरंगी रोशनी में युवाओं में सेल्पी लेने का क्रेज देखा जा रहा है। साथ ही मेले में आए लोग, खेल तमाशे व झूलों का आंनद ले रहे है। मेला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि मेले में इस बार मुशायरा, कव्वाली व रागनी कंपटीशन आदि कार्यक्रम किए जाएगें। इस दौरान डॉ० मुश्ताक, जीशान सैफी, असगर छोटे, पवन त्यागी, सभासद हेम कुमार, शोकिन ठेकेदार, सचिन यादव, संजय त्यागी, प्रमोद त्यागी, राहुल त्यागी, सौरभ, शानू ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

