मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मोदीपुरम। मूलरूप से खानपुर क्षेत्र के भारूवाला गांव व वर्तमान में मोदीपुरम की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी अंबुज वर्मा ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 63वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया।अंबुज वर्मा के पिता चरण सिंह उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात है, जबकि माता सुनीता वर्मा गृहणी हैं। परिवार में उनकी एक बड़ी बहन आयुषी वर्मा है, जिन्होंने एमटेक किया है और उनका विवाह हो चुका है।चरण सिंह के अनुसार बेटे की कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा डीडीपीएस बिजनौर से हुई। कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई डीपीएस बुलंदशहर से पूरी की।अंबुज ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया। उनका कैंपस प्लेसमेंट जैगुआर लैंड रोवर, बंगलुरू में हुआ। उनका मन यूपीएससी के माध्यम से देश सेवा करना का था। इसके लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और दूसरे प्रयास में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से ऑल इंडिया 63वीं रैंक हासिल की। इस सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है।

