मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़- प्रेमिका ने प्रेमी के साथ अपनी पति की हत्या का षंडयत्र रचा कर प्रेमी से पति की हत्या कराई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात प्रेमी को नीमका नहर से बाइक सहित गिरफ्तार कर उसकी निशानेदही से हत्या में प्रयुक्त ३१५ बोर का तंमचा व मय तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने प्रेमी , प्रेमिका को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस ने बताया कि गांव अगवानपुर निवासी राहुल पुत्र टेकचंद की पांच दिन पूर्व २ नंबवर दिन रविवार को गांव अगवानपुर खूंटी संपर्क मार्ग पर राहुल का तीन गोली लगा शव पड़ा मिला था। दो गोली सीने में सटाकर व एक गोली पीठ में मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में पत्नी व उसके प्रेमी का नाम प्रकाश में आया था। बुधवार की रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी हत्याकांड का आरोपी बाइक द्वारा गांव से भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक को बाइक सहित गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र हुकूम सिंह गांव अगवानपुर निवासी बताया और कहा मृतक राहुल की पत्न अंजिली से लगभग डेढ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंजिली को कई बार होटल में भी ले गया था। १५ दिन पूर्व में राहुल के घर उसकी पत्नी से मिलने गया था। इस दौरान राहुल हमें देख लिया था। राहुल को हमारे अवैध संबंधोंका पता चला गया था। इस बात को लेकर राहुल ने अपनी पत्नी अंजलि से झगडा कर मारपीट की थी। पत्नी अंजलि के कहने पर राहुल की हत्या करने का षडयंत्र रचा था। षडयंत्र के तहत शनिवार की रात करीब ८ बजे राहुल को फोन कर बुलाया और गांव के अगवानपुर खूंटी संपर्क मार्ग पर लेकर जैसे ही पहुंचा तो उसके फोन पर कॉल आई और वह फोन पर बात करने लगा। तभी एक गोली उसके सीने में मारी तो वहां से भागने लगा। पीछा कर एक दूसरी गोली पीठ में मारी गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया और तीसरी गोली राहुल के सीने में सटाकर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पति की हत्या करने की खबर फोन पर मृतक की पत्नी अंजिली को दी। पुलिस ने निशानदेही से बाइक प्रेशन प्रो संख्या नंबर यूपी १५- बी आर ०९३५, ३१५ बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद कर कर कोर्ट में पेश कर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया।
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या दहाडे मारकर खूब रोई ।
पति राहुल की हत्या के बाद पत्नी अंजलि शव से लिपट्टकर दहाडे मारकर खूब रोई थी। रोता बिलखता देख किसी को भी पत्नी पर शक नहीं हुआ था खूब नाटक भी किया था लेकिन उसे पता नहीं था उसका राजपाश शीघ्र ही खुल जाएगा और वह अपने पति की हत्या में सलाखों के पीछे पहुंच जाएगी। अवैध संबंधों के चलते मेरठ जिले में पति मौत के घाट उतारे जा चुके है।
कातिल मां ने अपने पुत्रों के ऊपर से छीना पिता का सांया।
मां अपने बच्चों से लिपट्टकर खुब मगरमंछी की तरह आंसू बहा रहा थी। मासूम बच्चों को देख गांव के लोग भी गमगीन थे। पत्नी के नाटक को ग्रामीण भी नहीं समझा पा रहे थे। लेकिन कलयुगी मां ने एक बार भी यह नहीं सौचा की पिता की हत्या के बाद तीन मासूम पुत्रों का कौन सहारा होगा। ऐसी मां किसी को भी नहीं मिले जिसने पिता का सांया पुत्रों से छीन लिया हो।

