डीजे व भंडारो में नहीं बजेंगे अश्लील गाने मेरठ एसएसपी

डीएम,एसएसपी ने पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ भोला झाल से लेकर निवाड़ी बार्डर तक कावड़ पटरी का किया निरीक्षण कावड़ यात्रा में सुरक्षा होगी चाक चौबंद।
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: श्रावण मास में कावड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी मेरठ विजय सिंह व एसएसपी विपिन टांडा ने कावड़ पटरी मार्ग का भोला झाल से लेकर निवाड़ी बार्डर तक निरीक्षण किया।डीएम विजय सिंह ने कहा कि शासन ने कावड़ यात्रा में बारह फीट से ऊंची कावड़ पर प्रतिबंध लगाया है।उन्होंने कहा कि पिछली बार ऊंची कावड़ से कई घटनाएं हुई थीं,जिस कारण जन हानि भी हुई थी।डीएम विजय सिंह ने सिंचाई विभाग,वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को पटरी मार्ग पर खड़ी झाड़ियों की सफाई कराने के दिशा निर्देश दिए।डीएम विजय सिंह ने भोला व कावड़ मार्ग पर टूटी पुलिया की मरम्मत कराने के भी दिशा निर्देश जारी किए।

कावड़ मार्ग के सभी रास्ते समय से दुरुस्त किए जाए।विधुत विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुआ डीएम विजय सिंह ने कहा कि कावड़ मार्ग पर चौबीस घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करें।एसएसपी विपिन टांडा ने कहा कि कावड़ियों के नहाने के घाट पर पुलिस व सुरक्षा बल निगरानी बनाए रक्खे।कावड़ यात्रा मार्ग, भंडारों आदि स्थानों कर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो कंट्रोल रूम या स्थानीय थाना पुलिस को तुरंत सूचना दे।डीएम विजय सिंह,एसएसपी विपिन टांडा के कावड़ यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ सरधना संजय जायसवाल,सिंचाई विभाग,वन विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग सहित अनेक विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

