मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सुभारती यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र गोपेश कृष्ण (पुत्र उदल सिंह), निवासी मकान नंबर 8, डिफेंस कंपाउंड, संगम सिटी रोड, कोयल, जिला अलीगढ़, ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी छात्रों ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो सूचना हॉस्टल प्रशासन तक पहुंची।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। मृतक के पिता उदल सिंह, जो वर्तमान में आरआई निरीक्षक के पद पर जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात हैं, और घटना की सूचना परिजनों को दिए गई । बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानी पुलिस ने कमरे की फोरेंसिक जांच कर छात्र के मोबाइल और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।उधर, यूनिवर्सिटी परिसर में इस दर्दनाक घटना के बाद छात्रों में दहशत और तनाव का माहौल है। छात्र प्रशासन से सुरक्षा और काउंसलिंग सुविधाओं को बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं।पुलिस फिलहाल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र के दोस्तों, रूम पार्टनर और फैकल्टी से जानकारी जुटा रही है।

