मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। गांव पूठखास में महर्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान ने की, जबकि मुख्य वक्ता राजकुमार सिद्धार्थ वाल्मीकि रहे। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजकुमार सिद्धार्थ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को समानता, ज्ञान और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर घोषित छुट्टी को बहाल करने के निर्णय का स्वागत किया और इसके लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखा जाना भाजपा सरकार की संत-महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद चौधरी एवं सफाई कर्मचारी नेता मिथुन परचा ने “झाड़ू छोड़ो, कलम उठाओ” का संकल्प लेने का आह्वान किया। शालीन राणा ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम के समापन पर हर्ष व्यक्त किया।कार्यक्रम में सुरेश वाल्मीकि, नरेंद्र वाल्मीकि, बहादुर वाल्मीकि, केशव पाल, अमित चौधरी, शालीन राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

