मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ :गंग नहर पटरी पर गोली मारकर की गई हत्या में पुलिस ने मृतक की पत्नी,बेटी उनके दो प्रेमी व एक भाड़े के शूटर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मां व बेटी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर भाड़े के शूटर से सुभाष की हत्या कराई थी। मां बेटी के प्रेम प्रसंग में बाधा बनने व शराब पीकर मारपीट करने के चलते हत्या को अंजाम दिया गया था। स्थानीय जानी खुर्द निवासी करीब साठ वर्षीय सुभाष पुत्र चंद्र की तेईस जून को अज्ञात हत्यारों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी,जब वह अपने खेतों में पानी करने सिसौला के जंगल स्थित खेतों पर गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि घटना के संबंध में जम पत्नी कविता व बेटी सोनम से अलग अलग से पूछताछ की शक की सुई उनकी और निकली। पुलिस ने मां बेटी की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो शक पत्नी व बेटी के प्रेमीयो गुलजार पुत्र इदरीश निवासी सिसौला कलां व विपिन पुत्र पूर्ण निवासी रोहटा रोड मेरठ से सुभाष की हत्या से पहले हत्या के समय काल की गई निकली।पुलिस ने मां बेटी के दोनों प्रेमियों से पूछताछ की तो पहले तो पुलिस को इधर उधर घूमते रहे लेकिन बाद में चारों टूट गए।पुलिस के अनुसार मृतक सुभाष पत्नी व बेटी के प्यार में लगातार बाधक बना हुआ था और पत्नी व बेटी को शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था। मां बेटी व दोनों प्रेमियों ने भाड़े के शूटर अजगर उर्फ शिवम पुत्र गजेन्द्र निवासी रोहटा रोड से पचास हजार में हत्या का सौदा कर दिया। मां बेटी ने अपने प्रेमियों को बताया कि सुभाष आज खेतों में पानी करने जाएगा और सुभाष की हत्या खेत पर ही कर दी जाए।पुलिस ने भाड़े के हत्यारे अजगर को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सुभाष की हत्या में सभी पांचों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी है।

