सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना । श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर जी से भगवान पार्श्वनाथ जी की वार्षिक रथ यात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। विभिन्न बैंड-बाजा, ढोल-ताशे के साथ यात्रा का आरंभ हुआ, जिसमें यात्रा चौक बाजार से होते हुए बुद्ध बाजार, अशोक स्तंभ, गंज मांडी, बिनौली रोड और गंज बाजार से गुजरी और चंद्रप्रभु मंदिर, आदर्श नगर पहुंची। यहां भगवान का अभिषेक, पूजन, आरती, मंगल दीपक और शांति कलश हुआ। चंद्रप्रभु जैन मंदिर के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान,भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार राणा और राजकुमार शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। श्री संघ की ओर से जयप्रकाश जैन, सतेंद्र जैन, कौशल जैन, राजीव जैन, राहुल जैन, सुनील जैन, शिव कुमार जैन, क्षितिज जैन और संजय जैन ने शॉल ओढ़ाकर सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी विनोद जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, शानू जैन, सुमीत कुमार, मंगू प्रधान, वीरेंद्र चौधरी, शंकर सिंह, अनिल चौधरी, आशीष भरत, प्रदीप कुमार, लोकेश जैन, राजकुमार पिंकी, सोम उमा त्यागी, शालिनी सैनी और पूज जैन आदि का भी श्री संघ ने पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। चंद्रप्रभु जैन मंदिर से यह रथ यात्रा दोबारा चौक बाजार के लिए निकली और श्री सुमतिनाथ जैन मंदिर पर जाकर इसका समापन हुआ। यात्रा में सूर्यदेव त्यागी, सरधना के थाना प्रभारी प्रताप सिंह, शाहवेज अंसारी, नीरज गुप्ता, कमलेश पालीवाल, अंबुज जैन, राहुल पाल, राहुल जैन, ऋषभ जैन, अजय जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

