शौहिद सैफी परीक्षितगढ़ संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ महाशिव रात्रि के पर्व पर नगर व क्षेत्र के गांवों में स्थित शिवालयों पर शिव भक्तों ने हरिद्वार से लाए गंगा जल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपने परिवार में सुख समृद्धि के लिए मन्नते मांगी। तथा आसिफा बाद स्थित प्राचीन झारखंडी व देवी अन्नापूर्ण मंदिर पर दूर दराज से पहुंचे कावांडियों ने बाबा भोलेनाथ शिवजी का जलाभिषेक किया। तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।नगर के गोपेश्वर, श्रंग ऋषि आश्रम, गंधारी, महादेव, गुड मंड़ी, आशेनाथ आश्रम, त्यागी धर्मशाला, शिव चौक शिवालयों मंदिरों पर पर शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति के लिए मन्नते मांगी। वहीं नगर पहुंचने पर कावाडियों का जगह जगह स्वागत किया गया। गांधारी सरोवर पर स्थित महा कालेश्वर मंदिर पर भगवान आशुतोष का महारूद्रा भिषेक किया गया। जिसमें पंडित राजेश शर्मा ने वैदिक मंत्रो द्वारा पूजन संपंन कराया। यज्ञमान मनोज प्रजापति, कविता, गौतम त्यागी, ममता त्यागी, विष्णु अवतार रूहेला, पूनम रूहेला, विशाल राज, चीनू रहे। इस मौके पर बिजेंद्र भाटी, नरेश गुर्जर, संदीप गौतम, राहुल त्यागी, आलोक त्यागी, इमरान तोमर, संतोष कुमार, डॉ० अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।दूसरी और क्षेत्र के ग्राम मवी, रहदरा, खटकी, अगवानपुर, पूठी, सिखेड़ा, दयालपुर, गावड़ा, दबथला, बहलोलपुर, कैलीरामपुर, खजूरी, आसिफाबाद झारखंडी आदि शिवालयों पर कावंडियों ने जलाभिषेक कर परिवार में खुशहाली के लिए मन्नते मांगी। नगर पंचायत द्वारा नगर के शिवाल्यों पर पथ प्रकाश, शौचाल्य, स्वच्छता की व्यवस्था की गई।

