सरूरपुर संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए महज 9 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 4 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार ग्राम गोटका निवासी इंदर पुत्र अमीचंद ने थाना सरूरपुर में तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे धनवाली मंदिर के पास स्थित अपने खेत से गन्ने का छोल कर वापस घर लौट रहा था। जब वह शामली-करनाल हाईवे से ग्राम डाहर की ओर जाने वाले मोबाइल टावर वाले रास्ते पर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी जेब से 4200 रुपये लूट लिए और फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद सरधना-बिनौली मार्ग पर छोटे रजवाहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अथर पुत्र सगीर अहमद निवासी उमर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट और सिराज पुत्र ननुआ निवासी आजाद गार्डन थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए 4000 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक नंबर UP-15 EV-2627 बरामद की है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

