मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ :अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुधीर कुमार,रघुवर यादव,विनय कुमार दुबे,शशिकांत पांडेय आदि टीम ने जनहित फाउंडेशन अजय कुमार सहित संयुक्त टीम ने रोहटा रोड पर दुकानों पर छापा मारा। बाल श्रम विभाग की टीम ने अभियान चलाकर बाल श्रमिक का चिन्हित किए गए। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से पंद्रह किशोरों को श्रम कार्य करते हुए पाया गया।टीम ने प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम विभाग अधिनियम की सुसंगत धाराओं में टिप्पणी जारी की गई।टीम ने सभी किशोरों को मुक्त कराया गया।

